धनबाद, नवम्बर 12 -- महुदा, प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान तेज धार में बहे भीमकनाली निवासी बीसीसीएलकर्मी दिलीप राय के पुत्र सुमित राय का अब तक पता नहीं चला है। घटना के एक सप्ताह बाद भी परिजन उम्मीद की डोर थामे नदी किनारे दिनभर बैठे रहते हैं। घटना के दिन से स्थानीय गोताखोर खोजबीन में जुटे थे। अगले दिन एनडीआरएफ की टीम भी लगाई गई। लगातार प्रयासों के बावजूद सुमित का पता नहीं चला। सोमवार व मंगलवार को सुमित के पिता दिलीप राय अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ दामोदर तट पर बैठे रहे। परिजनों ने खोजबीन तेज करने की गुहार के लिए धनबाद सांसद ढुलू महतो से मिलकर मदद मांगी। सांसद ने धनबाद डीसी से बात कर कार्रवाई का आग्रह भी किया, लेकिन मंगलवार को रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। इधर, एनडीआरएफ तेलम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.