नई दिल्ली, मई 23 -- भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तानी फ्लाइट्स और मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स के लिए अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर लगी रोक को 23 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि अब पाकिस्तान में रजिस्टर्ड, संचालित, लीज पर ली गई या पाकिस्तानी ऑपरेटरों द्वारा चलाई जा रही कोई भी फ्लाइट, चाहे वह सिविल हो या सैन्य भारत के हवाई क्षेत्र में दाखिल नहीं हो सकेगी। यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने भी भारतीय फ्लाइट्स के लिए अपने एयरस्पेस की बंदी को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। पाकिस्तान ने 23 अप्रैल को भारतीय फ्लाइट्स पर रोक लगाई थी।ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने दिया था करारा जवाब भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.