कन्नौज, मार्च 5 -- कन्नौज। विगत 16 वर्षों से सदर तहसील परिसर के जिस जर्जर भवन में उपभोक्ता अदालत स्थापित है, उस भवन की स्थिति बेहद नाजुक है, जो कभी भी ढह सकता है और बडी जनहानि हो सकती है। फोरम को स्थानांतरित किये जाने हेतु विगत दो वर्षों से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस निर्णय न होने के कारण अब उपभोक्ता अदालत का काम काज सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। जिससे वादकारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं वादों की सुनवाई न होने से सरकार को राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है। गौरतलब है कि सदर तहसील परिसर में संचालित उपभोक्ता फोरम की बिल्डिंग काफी कमजोर व जर्जर हो चुकी है, जिसकी छत से प्लास्टर व कंक्रीट टूटकर गिर रही है। कई बार मांग किये जाने तथा आला अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने के बाद भी समस्या का कोई हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.