समस्तीपुर, अगस्त 8 -- नगर परिषद से नगर निगम में अपग्रेड होने के बाद समस्तीपुर शहर की मूल समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। अतिक्रमण, सफाई, प्रकाश, पानी समेत अन्य समस्याएं दूर नहीं हुई हैं। इन समस्याओं ने आम जनजीवन को परेशान कर रखा है। शहर के तमाम नाले व सड़क अतिक्रमित हैं। इससे सड़कों पर पैदल निकलना भी मुसीबत है। अतिक्रमण की वजह से नालियों की सम्पूर्ण सफाई कभी नहीं होती है। इससे नाले हमेशा जाम ही रहते हैं। ये जहां-तहां ओवरफ्लो करते रहते हैं। शहर में सार्वजनिक जगहों पर से तो कूड़ा हटा लिया जाता है जबकि खाली निजी जमीन व मैदान कूड़ा से हर समय भरा रहता है। इसका कभी उठाव नहीं होता है। बरसात में इसकी सड़ांध से लोग परेशान रहते हैं। जबकि शहरी सफाई पर नगर निगम में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। लोगों ने बताया कि नगर निगम बनने के बाद शहर में जल संकट बड़ी समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.