मैनपुरी, जनवरी 10 -- शुक्रवार के बाद शनिवार को भी खिली चटख धूप से राहत नजर आयी। शुक्रवार की सुबह सर्दी के मौसम से कुछ अलग थी। सुबह न तो कोहरा था और न ही रोज की तरह ठंड। सुबह होते ही सूर्यदेव निकल आए और धूप खिल गई। अचानक सुबह से ही साफ हुए मौसम और खिली धूप की चर्चा लोगों की जुबान पर थी। दिनभर चटख धूप का लोगों ने आनंद लिया। तापमान न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद में लगातार पड़ रही सर्दी से शनिवार को भी राहत मिल गई। शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे धूप खिल गई थी। जिससे राहत मिल गई थी। शनिवार को सुबह से ही आसमान में कोहरे की चादर गायब थी। मौसम साफ था इसलिए सूर्यदेव ने भी निकलने में देर नहीं लगाई। सुबह सात बजे के बाद सूर्यदेव निकल आए। सुबह से ही धूप निकलने से देर तक जलने ...