शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के हृदय रोगियों को अब इलाज के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने जिले को गोद लेते हुए चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एफआरयू यूनिट के तहत विशेष हृदय उपचार सेवा शुरू कर दी है। इस व्यवस्था से हार्ट अटैक, लकवा और अन्य गंभीर हृदय रोगों के मरीजों को 'गोल्डन ऑवर' में ही विशेषज्ञ निगरानी में उपचार मिल सकेगा। जरियनपुर, जलालाबाद, पुवायां और तिलहर की सीएचसी को इस योजना में शामिल किया गया है। अब यदि किसी मरीज को सीने में तेज दर्द, घबराहट या हार्ट अटैक की आशंका होती है, तो उसे नजदीकी चयनित सीएचसी पहुंचाया जाएगा। वहां तुरंत ईसीजी जांच की जाएगी और रिपोर्ट ऑनलाइन लखनऊ स्थित हब सेंटर भेजी जाएगी। हब सेंटर में 24 घंटे मौजूद कार्डियोलॉजिस्ट की टीम पा...