हाथरस, दिसम्बर 15 -- हाथरस। जनपद में बक्फ बोर्ड की 950 सम्पतियां है। सात दिसम्बर तक बेवसाइट पर सम्पतियां का ब्यौरा दर्ज होना है,लेकिन बेवसाइट बंद होने के कारण केवल 350 सम्पति दर्ज हो सकी है। अल्प संख्यक कल्याण विभाग बेवसाइट खुलने का इंतजार कर रहा है। प्रदेश भर में बक्फ बोर्ड की सम्पतियों को ऑन लाइन किया जाना है। हाथरस जिले में पहले सर्वे हुआ कि हाथरस जिले में बक्फ बोर्ड की कितनी सम्पति है। सर्वे के बाद स्पष्ट हुआ कि जिले में 950 सम्पति है। शासन के निर्देश पर अल्प संख्यक कल्याण विभाग ने इन सम्पतियों को ऑन लाइन बेवसाइट पर अपलोड करने का काम शुरु किया गया। इसके लिए जनपद के मैण्डू और पुरदिलनगर के दो व्यक्तियों को बक्फ बोर्ड ने लखनऊ में ट्रेनिंग दी गई। उन्हें समन्वयक बनाया गया। वहीं दोनों समन्वयक शासन की बेवसाइट पर सम्पतियों को अपलोड करने में ज...