सासाराम, अक्टूबर 9 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम के समाहरणालय के समक्ष 10 अक्टूबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि किसान नेता राकेश टिकैत किसान महापंचायत को संबोधित करने वाले थे। साथ ही बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह भी महापंचायत में किसानों को संबोधित करने वाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...