फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में छठ महापर्व का शनिवार को नहाय-खाय से शुभारंभ होगा। जिले में रहने वाले पूर्वांचलियों ने शुक्रवार को छठ महापर्व की पूजा के लिए खरीदारी की। इसके लिए ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ीपुल, डबुआ सब्जी मंडी सहित कई जगहों पर मार्केट सज गए। लोग अपनी सुविधा के अनुसार छठ मैया की पूजा के लिए खरीदारी की। फूल-फल, गन्ना सहित अन्य वस्तुओं की मांग बढ़ गई। आस्था का महापर्व छठ का शुभारंभ शनिवार को होगा। स्मार्ट सिटी में जगह-जगह पर छठ पूजा के लिए बाजार सज गया है। इसमें फलों के अलावा बांस की टोकरी, गन्ना, जौ, पूजा सामग्री, फल, नारियल सहित कई चीजों की मांग बढ़ गई। दोपहर बाद इन दुकानों पर पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। फलों एवं नारियल की मांग अधिक होने इन वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए। 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.