कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ की शुरुआत मंगलवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। जिलेभर में श्रद्धालुओं ने पवित्रता और भक्ति भाव के साथ व्रत का संकल्प लिया। गंगा तटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य देवता को नमन किया और सात्विक आहार ग्रहण किया। खरना आज बुधवार को खरना की रस्म पूरी की जाएगी, जिसमें व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को गुड़ और चावल की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके लिए गंगा तटों और विभिन्न जलाशयों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.