लातेहार, अप्रैल 2 -- चंदवा,बरवाडीह प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाय-खाय के साथ मंगलवार से शुरू हो गया है। छठ व्रती नहाय-खाय के दिन चावल, कद्दू की सब्जी और चने की दाल बनाकर पारंपरिक गीतों के साथ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को खरना, गुरुवार को भगवान सूर्य को पहला अर्ध्य दिया जायेगा। उधर महापर्व को लेकर चंदवा में विवेकानंद किशोर संस्थान ने देवनद छठ घाट की साफ सफाई कर छठव्रतियों के लिए सुविधाजनक बनाया। संस्थान के डॉ अनिल व मोहिनीश कुमार ने बताया कि छठव्रतियों कि किसी प्रकार कि असुविधा न हो इसके लिए सारी तैयारी पुरी कर ली गई है। मौके पर राजेश चंद्र पांडेय, रमन महतो, महेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल सौरभ पांडेय, पप्पू सिंह, नवीन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। उधर बरवाडीह में नहाय -खाय के साथ मंगलवार से चार दिनी चैती छठ महा पर्व शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.