औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- कार्तिक छठ पूजा को लेकर देव में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। छठ पूजा से एक महीना पूर्व ही यहां कमरे आदि बुक कर लिए गए थे। दूसरी तरफ कई लोग अब बाहर से यहां पहुंचने लगे हैं। शनिवार को यहां नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत होगी और 28 अक्टूबर की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा। इस बार छठ पूजा में भीड़ ज्यादा होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए लोगों का आगमन पहले से ही होने लगा है। जानकारी के अनुसार लगभग आठवीं सदी में बने इस सूर्य मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुडी हुई है। मन्नत मांगने और मनौती पूर्ण होने पर यहां लोग छठ करने आते हैं। सूर्य कुंड को लेकर भी कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कुष्ठ रोग ठीक होने से लेकर अन्य कहानियां सूर्य मंदिर और सूर्यकुंड से जुड़ी हुई हैं। सूर्यकुंड में अर्घ...