चंदौली, अक्टूबर 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। डाला छठ का महापर्व आज शनिवार से नहाय खाय के साथ शुभारंभ होगी। इस दौरान व्रती परिवार के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वही पूजा सामग्री खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में लौकी और प्रसाद के गेहूं खरीदारी भी हुई। इसके अलावा अधिकांश सरोवर, पोखरा और गंदा किनारे लोग पूजा के लिए अपनी जगह चिंहित कर निशान यसा बेदी बना दिये। ताकि उनकी जगह सुरक्षित रहे। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ की तैयारी जोर शोर से कई दिनों से चल रही है। शनिवार आज से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरूआत हो रही है। वही डाला छठ पूजा में शामिल लोग और व्रती काफी उत्साहित दिखे। इस क्रम में आज से डाला छठ के व्रती स्नान ध्यान के बाद संकल्प लेंगे। इसके बाद चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी तैयार कर उसका भोग लगाएंगे। इसके बाद पूरे परिवा...