गया, अक्टूबर 24 -- नहाय खाय के साथ ही शनिवार से सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो जाएगा। छठ पर्व को लेकर बाजार सज चुका है। शुक्रवार को खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी। छठी मईया के गीतों से माहौल छठमय हो गया है। छठ को लेकर फलों के दाम में उछाल आया है। उसके अलावा अन्य सामान के दाम में भी कमोबेश उछाल देखा जा रहा है। व्रती महिलाएं परंपरागत तरीके से जांता में गेहूं पीसकर आटा छठ पर्व के लिए तैयार किया गया। उस दौरान वह छठ की गीत भी गुनगुना रही थीं। नहाय खाय के दिन व्रतियों के अरवा चावल, चना का दाल और कद्दू की सब्जी खाने की परंपरा रही है। उसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नहाय खाय के दिन व्रती स्नान, ध्यान व पूजा के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए बनाया जाने वाला प्रसाद तैयार करेगी। उसके बाद सात्विक भोजन करेगी। भगवान सूर्य की प्...