पलामू, अक्टूबर 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सूर्यापासना का महापर्व छठ की शुरूआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ होगी। पलामू में प्रशासन से लेकर उपासकों के घर तक तैयारी को अंतिम रूप शुक्रवार को दिया गया। शुक्रवार को छठ व्रती दिन भर नहाय-खाय की तैयारी में जुटे रहे। बहुत सारे छठ व्रती अपने-अपने छत और अन्य स्थानों पर गेहूं को धोकर सुखाते नजर आएं। मेदिनीनगर बाजार में छठ को लेकर शुक्रवार को भीड़ रही। छठ व्रती नहाय-खाय के अरवा चावल, कद्दू, चना दाल आदि की खरीददारी की। मेदिनीनगर मुख्य बाजार में अरवा चावल 80 रुपए किलो, चना दाल 90 रुपए, ओरी चावल 150 रुपए किलो, कद्दू 50 से 60 रुपए किलो, मूली 50 रुपए किलो, चना साग 200 रुपये किलो बिका। शनिवार से नहाय-खाय के बाद नेम-निष्ठा का महापर्व आरंभ होकर मंगलवार की सुबह तक चलेगा। पर्व को लेकर चारों ओर भक्ति का वातावरण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.