औरंगाबाद, मार्च 31 -- चैत्र छठ की शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। औरंगाबाद जिले में छठ पूजन का केन्द्र देव में छठ करने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इससे पहले यहां प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप दिया है। एक तरफ छठ व्रती छठ को लेकर खरीदारी आदि में जुटे हुए थे तो वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक तैयारी अभी पूरी की जा रही है। देव प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न जगहों पर आवासन स्थल बना दिए गए हैं। प्रशासन के स्तर से महाराणा प्रताप कॉलेज, प्रखंड कार्यालय, देव मेला मैदान, हरि कीर्तन बीघा सहित कई जगहों पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। व्रतियों के रुकने के अलावा गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक को वन वे रूप में लागू किया जाएगा। सूर्य मंदिर से सूर्य कुंड तक रास्ते को वन वे रखा जाएगा। यहां पर लोगों की काफी भीड़ होती है। मंगलवार को चैत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.