नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नहाना हमारे रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। नहाने से मन पवित्र रहता है और दिन भर एनर्जी अच्छी रहती है। साथ ही इससे कई रोग हमसे दूर भी रहते हैं और नेगेटिव एनर्जी भी आसपास नहीं भटकती है। वहीं सनातन धर्म में भी इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा-पाठ या कोई भी शुभ काम से पहले नहाना जरूरी माना गया है। वहीं ज्योतिष शास्त्र और वास्तुशास्त्र के हिसाब से नहाने के बाद हमें कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए। अगर नहाने के तुरंत बाद ये काम किए जाए तो ये काफी अशुभ होता है।नहाने के बाद नहीं करना चाहिए ऐसा नहाने के बाद बाथरूम को पूरी तरह से साफ कर लेना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के बाद बाथरूम को जस का तस छोड़कर बाहर आ जाते हैं जबकि ऐसा करना सही नहीं है। कोशिश करनी चाहिए ...