संवाददाता, जून 12 -- यूपी के कानपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो की जान चली गई। दोनों गंगा में नहाने गए थे। एक को बचाने के चक्कर में दूसरा कूदा और वो भी डूब गया। दोनों के शव निकाले गए तो परिवार के साथ गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गंगा बैराज में नहाते वक्त साढू के बेटे को बचाने के दौरान युवक भी गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नवाबगंज के परमिया पुरवा निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार गुरुवार सुबह अपने बेटे अनिकेत और साढू के बेटे वरुण के साथ गंगा बैराज पर नहाने गए थे। इस दौरान नहाते वक्त वरुण गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए विनोद भी कूदा और डूब गया। आवाजें सुनकर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो ग...