जौनपुर, जनवरी 16 -- बक्शा थाना की पुलिस ने नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाई है कि पड़ोसी युवक सचिन यादव बीते 19 दिसम्बर को जब मैं घर में अकेले नहा रही थी, उस समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शादी करने का दवाब बनाने लगा। बीते दो जनवरी को घर में घुसकर छेड़छाड़ कर उसे अपने साथ लेकर चला गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी सचिन को बंधवारेवीर मई रोड से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.