मैनपुरी, मार्च 15 -- होली खेलने के बाद घर लौटे युवक को बिजली का करंट लग गया। जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम सोथरा निवासी लाखन सिंह का 45 वर्षीय पुत्र विपिन शाक्य दोपहर में होली खेलने के बाद गांव से घर लौटा और नहाकर कपड़े पहन रहा था। इसी दौरान बिजली के खुले तार में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गया और वहीं गिर पड़ा। यह देखकर परिजन मौके पर दौड़े और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूकनगर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां सर्वेश देवी, पुत्र सोनू, मोनू, हर्षित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। होली के त्योहार के मौके पर हुई इस मौत से पूरा गांव भी शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ...