फिरोजाबाद, जून 5 -- थाना लाइन पार क्षेत्र में यमुना में नहाने गया किशोर डूब गया। देरी से स्टीमर आने और गोताखोरों की व्यवस्था नहीं होने से परिजनों के साथ गांव के लोगों ने यमुना घाट पर जमकर हंगामा किया। काफी प्रयासों के बाद उसे करीब ढाई घंटे बाद निकला। उसे उपचार को प्राइवेट ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सर्विस लेन पर जाम लगा दिया। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला गोकुल निवासी 16 वर्षीय रोहित यादव पुत्र श्रीनिवास यादव दशहरा पर नहाने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ थाना लाइन पार के नयाबांस स्थित यमुना पर गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह यमुना में डूबने लगा मौके पर लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु वह बचा नहीं सके। किशोर की तलाश कराने में सरकारी मदद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.