कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर से होली मेंअपने पैत्रक गांव गिरसी गया एक बारह साल का बच्चा सोमवार को नहाते समय गांव के पास से निकली नहर में डूब गया। उसको पानी से निकलने के बाद परिजन गंभीर हालत में बच्चे को मेडिकल कालेज लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मूलरूप से गिरसी गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार जैनपुर की एक फैक्ट्री में काम करते हें। इसके साथ ही मौजूदा समय में नबीपुर में किराए के मकान में परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। होली में वह पत्नी व बच्चों के साथ गांव गए थे। वहां उनका बडा पुत्र बारह साल का अनुराग अपने बाबा के खुशीलाल के पास जिद कर रुक गया था। जबकि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर से होली में अपने पैत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.