लखनऊ, अगस्त 10 -- गोमतीनगर विस्तार इलाके में निजी कंपनी कर्मी ने घर में काम करने वाली नौकरानी का नहाते समय वीडियो बना लिया। उसके पति को भेजकर तलाक का दबाव बनाया और वायरल करने की धमकी दी। मालिक की हरकतों से त्रस्त युवती ने गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से हरदोई जनपद की रहने वाली है। उसने बताया कि वह वर्ष 2019 में गोमतीनगर विस्तार सेक्टर चार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट निवासी संतोष कुमार के घर पर काम करती थी। संतोष उस पर गलत नियत रखता था। जानकारी होने पर उसने काम छोड़ने का मन बनाया। यह पता चलने पर संतोष ने एक दिन नहाते समय उसका न्यूड वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि इस बीच उसकी हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी युवक से शादी हो गई। संतोष शादी के बाद ससुराल नहीं जाने दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.