महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के देवरिया शाखा बड़ी नहर में भैंसा पुल के पास सोमवार को एक शव मिला था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान की कोशिश शुरू की लेकिन पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घुघली थाना क्षेत्र के परसा गिदही निवासी राजकुमार ने भिटौली थाने पर पहुंचकर फोटो व मोर्चरी हाउस में शव को देख उसकी पहचान अपने बेटे गौतम कुमार के रूप में की। बताया कि गौतम को दो माह पहले पैर में चोट लगी थी और घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहा था। लेकिन बीते 2 फरवरी से ही घर से गायब था। परिजनों के अनुसार उसे अंतिम बार बगल के गांव के एक मित्र के साथ देखा गया था और तभी से गौतम लापता हो गया था। उन्होंने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार...