मधुबनी, जुलाई 9 -- मधुबनी। नहर में पानी, लेकिन वितरण व्यवस्था दुरूस्त नहीं रहने से धान की रोपनी हो रही प्रभावित। पश्चिमी कोसी शाखा नहरों में पानी तो छोड़ा गया लेकिन वितरण व्यवस्था दुरूस्त नहीं रहने से किसानों को परेशानी हो रही है। मानसून के दगा देने के बाद नहर के पानी से भी किसान धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। कुछ शाखा नहरों के अधूरा रहने एवं कुछ में पानी अंतिम छोड़ तक नहीं पहुंचने से परेशानी बढ़ी है। जिले में पश्चिमी कोसी शाखा नहर के एक दर्जन से अधिक छोटे व बड़े नहर हैं। लेकिन वितरण व्यवस्था दुरूस्त नहीं रहने से किसान पंपिंग सेट से रोपनी करने को मजबूर हैं। उग्रनाथ शाखा नहर, विदेश्वर शाखा नहर, सकरी शाखा नहर में कई जगहों पर पानी निकासी के लिए न तो फाटक दिया गया है न हयूम पाइप। इससे नहर में पानी के बावजूद किसानों के खेत तक नहर का पानी नहीं पह...