जहानाबाद, जुलाई 15 -- अब तक जिले में 1600 हेक्टेयर में ही हुई धान की रोपनी इस वर्ष 45560 हेक्टेयर में धान रोपने का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित अरवल, निज प्रतिनिधि। मुख्य सोन नहर एवं रजवाहा तथा उपराजवाहा में समुचित पानी रहने के साथ-साथ मानसून अनुकूल होने पर धान की रोपनी की गति में तेजी आई है। एक सप्ताह के दौरान लगभग 1200 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है। जबकि अब तक जिले में 1600 हेक्टेयर में धान की रोपनी हो गई है। बताते चले जिले में इस वर्ष 45560 हेक्टेयर में धान रोपने का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित है। लेकिन मुख्य नहर में विलंब से पानी की आपूर्ति शुरू होने के कारण धान की नर्सरी किसानों द्वारा विलंब से लगाई गई है। नर्सरी तैयार नहीं रहने के कारण धान की रोपनी काफी धीमी गति से चल रही थी। 8 जुलाई तक जिले में मात्र 400 हेक्टेयर में धान की र...