भदोही, फरवरी 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ज्ञानपुर मुख्य नहर गांधी गांव से निकलने वाली भगवानपुर रजवाहा में पानी नहीं है। इसके कारण फसलों की सिंचाई बाधित हो रही है। इसे लेकर किसानों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मकर संक्रांति के समय एक दिन पानी छोड़ा गया था। उसके बाद से पानी नहीं छोड़ा गया। इन दिनों रबी फसलों की सिंचाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण फसलों के सूखने से इनकार नहीं किया जा सकता है। आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्र निवासी हंसाराम, पं. दीनानाथ शुक्ल, अरुण, साधू, पट्ट्टर ने अविलंब नहर में पानी छोड़ने की मांग किया। चेताया कि ऐसा न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...