गंगापार, जुलाई 9 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। बीच-बीच में भले बारिश हो रही है लेकिन नहर में पानी नहीं होने से किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है। अब तक माइनर 39 शारदा सहायक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। थानापुर, जगबंधनपुर, सहसों, चकिया घरहरा, महड़ौरा आदि गांव के किसान नहर में पानी नहीं होने से परेशान है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार की महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना मिश्रा, उपाध्यक्ष उषा यादव ने कहा कि किसानों की फसल धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। नहर में शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.