चंदौली, जनवरी 6 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बेन और गोविंदीपुर में करोड़ों रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत एवं साइड वॉल निर्माण का कार्य अधर में लटक गया है। कार्य की रफ्तार अत्यंत धीमी होने के कारण स्थिति यह बन गई कि रबी की फसल की सिंचाई के लिए किसानों की मांग पर नहर को लाचारी में खोलना पड़ा। नहर खुलते ही कुछ ही देर में बेन-धरौली मार्ग पर डेहरी कला गांव के पास निर्माणाधीन ईंट की साइडवाल की लाइनिंग ढह गई। इससे निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि शासन की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से गोविंदपुरी साख नहर और बेन रजवाहा की मरम्मत कराई जा रही है।निर्माण हो पाया है। कई स्थानों पर कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे नहर की हालत जस की तस बनी हुई है। इसी में रबी की ...