फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- शिकोहाबाद। बालाजी मंदिर पर सोमवार को नेजा चढ़ाने आया युवक गांव छीछामई पुल के पास नहर में नहाते समय डूब गया। जबकि उसके अन्य साथी बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश करने में जुट गई। हालांकि देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। थाना मटसेना के गांव मोड़ा कनेटा के लोग बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। उनके साथ 18 वर्षीय सर्जन पुत्र मंशाराम प्रजापति भी था। नेजा चढ़ाने के बाद वह आधा दर्जन युवकों के साथ नहर में नहाने के लिए छीछामई नहर पुल के पास पहुंच गया। युवक नहर में नहाने लगे। सर्जन अचानक पानी में डूबने लगा, साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। जानकारी होने पर परिजन एवं ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.