उन्नाव, मई 28 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ शारदा नहर नहाने गया युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं पाए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गडार गांव निवासी श्रीराम पुत्र रघुनंदन 26 मंगलवार की शाम दो अन्य साथियों के साथ शारदा नहर गडार पुल के पास नहाने गया था। इसी बीच वह गहरे पानी में फस कर डूब गया। साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है मृतक के परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.