प्रयागराज, फरवरी 9 -- कोरांव(प्रयागराज)। नहर में गिरी बारातियों की कार में सवार रहे दो युवकों के शव हादसे के लगभग 11 घंटे बाद सोमवार सुबह बरामद कर लिए गए। दोनों के शव कोरांव थाने के दीवान ने घटनास्थल से लगभग सौ मीटर दूर नहर से निकाला। पुलिस पहले शवों को सीएचसी कोरांव ले गई, बाद में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। नैनी में रहने वाले सीआरपीएफ कर्मी लालजी शुक्ल के बेटे अभिषेक की रविवार को कोरांव थानाक्षेत्र के घूघा गांव में शादी थी। बारात में शामिल होने के लिए अलग-अलग जगहों से आए दूल्हे के नौ दोस्त कीया और आईटेन कार से घूघा गांव जा रहे थे। रास्ते में रात लगभग 10 बजे बढ़वारी गांव स्थित बेलन नहर की पुलिया से दोनों कारें नहर में गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.