फिरोजाबाद, जून 24 -- शिकोहाबाद के छैकुर के पास नहर में नहाते समय अधेड़ पानी नहर में डूब गया था। अधेड़ के शव को नहर में तलाशने के लिए गोताखोरों लगे हुए थे। नहर से शव बरामद होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते चलें कि सूरजभान पुत्र प्रताप सिंह निवासी गाजियाबाद अपने परिवार के साथ झौंपड़ी बनाकर छैकुर के पास रहता था। रविवार को वह नहर में नहाते समय अचानक से गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया था। परिजनों ने शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खोजने के लिए गोताखोर लगाए। इस दौरान गोताखोर लगातार शव को खोजते रहे। सोमवार को शव को घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर नहर से बरामद कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.