बगहा, जनवरी 16 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के जमुनिया वार्ड- 9 बहुवरवा के रंगी सहनी के पुत्र लालबाबू सहनी (37) की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह की है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि लालबाबू सहनी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के अनुसार उनकी मौत पानी में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार लालबाबू सहनी सुबह में शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान नहर किनारे पैर फिसलने से वह नहर में गिर पड़े। नहर में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूबने लगे। आसपास के ग्रामीण दौड़कर उन्हें बचाने पहुंचे। उन्हें जब तक बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो च...