मुंगेर, सितम्बर 25 -- धरहरा,एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के आजिमगंज गांव में बुधवार की शाम नहर में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक स्व. बबुआ बिंद का 55 वर्षीय पुत्र जालो बिंद था। जानकारी के अनुसार जालो बिंद दोपहर बाद गाय चराने के लिए लौनिया पहाड़ की ओर गया था। उनके साथ पत्नी गीता देवी और पुत्र पिंटू कुमार भी घास काटने गया था। कुछ देर बाद जब पुत्र ने पिता को नहीं देखा तो मां के साथ खोजबीन शुरू की। इस दौरान पास के नहर में किसान डूबा मिला। परिजन की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस पहंुची। ग्रामीणों की मदद से किसान को नहर से निकालकर धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.