आगरा, अगस्त 29 -- कासगंज। ढोलना इलाके के गांव सतपुरा माफी से मंगलवार को बाइक पर अपनी पत्नी को दवाई दिलाने कासगंज जाते समय दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर युवक ने बाइक खड़ी करके हजारा नहर में छलांग लगा दी। तीन दिन बाद गुरुवार को युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया। मंगलवार से ही सतपुरा माफी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार पुत्र गीतम के नहर में छलांग लगाने के बाद से गोताखोरों की मदद से ढोलना थाना पुलिस तलाश कराने में जुटी थी। मंगलवार और बुधवार दोनों दिन नहर में तलाश की गई, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं लग पा रहा था। गुरुवार को फिर से नहर में तलाश के लिए निगरानी कराई गई। इस दौरान प्रमोद का शव पानी में उतराता नजर आया, जिसे पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दे दी गई। परिवार के लोग नहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.