अयोध्या, फरवरी 11 -- पूरा बाजार,संवाददाता। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम रहने वाली युवती का शव पांच दिन बाद नहर से बरामद हुआ है। गोविंदपुर निवासी सविता सविता गौड़ उर्फ चुलबुली (22 ) पुत्री स्व बजरंगी गौड ने छह फ़रवरी को बिल्हर घाट के पास शारदा सहायक नहर के पुल से छलांग लगा ली थी। थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते नाराज युवती नहर में कूद गई थी। उसी दिन से एसडीआरएफ टीम लगातार खोज रही थी। जब कई दिन तक शव नही मिला तो नहर का पानी बंद कराया गया। इसके बाद बुधवार को ग्राम दतौली के पास सविता का शव नहर में बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.