एटा, मार्च 10 -- मिरहची मार्ग पर पक्की नहर में तीन दिन से पहले नीलगाय गिर गई थी। नीलगाय को निकालने के लिए टीम पहुंचे और करीब दो घंटे रेस्क्यू के बाद नीलगाय को बाहर सुरक्षित निकाला गया। उसके बाद पशु चिकित्सक की टीम को बुलाकर उपचार कराया गया है। कार्य की गो रक्षा वाहिनी की हर कोई तारीफ कर रहा हैं। मारहरा-मिरहची मार्ग पक्की नहर बनी हुई हैं। इसमें आए दिन आवारा पशुओं के गिरने के मामले सामने आते रहते हैं। इन्हें बाहर निकालने के लिए गो रक्षा वाहिनी संगठन और वन विभाग की टीम मिलकर कार्रवाई करती है और अब तक नहर से कई जानवरों को बाहर निकाला है। प्रशासन ने नहर पर कोई तार कसी कराने की पहल नहीं की गई। बता दें कि तीन दिन पहले पक्की नहर में नीलगाय गिर गई। जानकारी पर सोमवार शाम को डायल-112 की पुलिस पहुंची। इन्होंने वन विभाग को जानकारी दी। मौके पर वन विभाग...