उरई, फरवरी 4 -- कोटरा। बिनोरा नहर में कार सहित गिरे चाचा भतीजे को निकालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले तो पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा पर कार ज्यादा गहरे पानी में फंसे होने और फिर उसके अंदर दोनों लोगों के फंसे होने की वजह से गोताखोर उनको निकाल नहीं पाए। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलवाई। इस दौरान तकरीबन 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और तब जाकर चाचा भतीजे को कार के साथ में बाहर निकाला गया पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी वहां मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.