मैनपुरी, मार्च 12 -- दन्नाहार नहर पुल के निकट एक महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। महिला की मौत पानी में डूबने से हुई या फिर कोई और वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगा। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फोन से सूचना दी गई कि दन्नाहार नहर पुल के निकट पानी में एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सिपाही पदम गोस्वामी, आशीष शर्मा, भूपेश, सुरजीत ने महिला कांस्टेबिल की मदद से महिला का शव पानी से बाहर निकाला। उसकी पहचान 50 वर्षीय मनीषा पत्नी जगदीश निवासी त्रिलोकपुर थाना दन्नाहार के रूप में हुई। महिला की मौत के संबंध में परिवार के लोग कोई जानकारी नहीं दे पाए। पु...