पीलीभीत, जनवरी 6 -- कलीनगर। आनंदपुर उर्फ भगवंतपुर एवं भवानीगंज खकरा के ग्रामीणों ने नहर पर पुलिया बनाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से जनप्रतिनिधियों से माधौटांडा रजवाह के लोहरपुरा एवं भवानीगंज निकट पुलिया बनाने इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नहर पर पुलिया का निर्माण किया जाए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी हो। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे । प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र सिंह, भारत सिंह, अनुज प्रताप सिंह, रविंद्र पाल सिंह, उमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, भगत सिंह, परमजीत, अमरजीत आदि किसान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.