उन्नाव, फरवरी 1 -- बीघापुर। कस्बे में एक सप्ताह पूर्व शारदा नहर की खांदी कटने मामले में सींचपाल ने कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सींचपाल महेंद्र ने बताया कि जिलेदार ने 25 जनवरी को बताया कि बीघापुर व रुझिहई के आसपास पानी भर रहा है। सूचना पर मौके का निरीक्षण करने पर जानकारी हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहर की दाईं पटरी काट दी है। इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...