हरदोई, जनवरी 1 -- अतरौली। भरावन ब्लॉक के ग्राम तुलसीपुर मजरा भरावन में पितौली के पास बुधवार को नहर पटरी कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों आदि की फसल जलमग्न हो गई। अभी तक पटरी न बंध पाने के कारण किसान परेशान हैं। तुलसीपुर के भरोसे यादव की आठ बीघा गेहूं और सरसों, अनिल यादव की पांच बीघा गेहूं, हरिनाम सिंह पितौली का गेहूं, सरसों और आलू की 27 बीघा फसल चौपट हो गई। अशोक की डेढ़ बीघा गेहूं और पितौली के राजेश अर्कवंशी की 10 बीघा गेहूं सरसों जलमग्न है। तुलसीपुर के गुरु यादव का गेहूं चार बीघा डूब गया। भरोसे यादव तुलसीपुर ने सोमवार को ही ट्यूबवेल से सिंचाई की थी। ग्रामीणों ने मंगलवार की रात दो बार नहर पटरी बांधने का प्रयास किया, लेकिन बहाव रोके नहीं रुका नहर फिर से फट गई। इससे रामकिशन का 5 बीघा गेहूं लवकुश का डेढ़ बीघा, रामचंद्र का 1 बीघा मुन्ना लाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.