औरंगाबाद, जनवरी 29 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड परिसर में पिछले दिनों से जारी किसान मजदूर मोर्चा के मगध इकाई का धरना प्रदर्शन बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता लडू खां एवं संचालन तुलसी यादव व सिद्धी यादव ने किया। वक्ताओं ने कि उत्तर कोयल नहर के कुटकु डैम में फाटक लगाने तथा अंगरा, कोटवारा एवं चेई नवादा शाखा के अधूरे कार्य को पूरा कराने को लेकर अनिश्चितकालीन महाधरना 15 जनवरी से जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी उनकी बातें नहीं सुनी जाएगी तब तक उन्हें धरना से हटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 दिन से मोर्चा के सदस्य धरना पर डटे हैं पर अबतक किसी अधिकारी की नींद नहीं खुली है। उन्होंने कहा कि इससे आगे भी चरणबद्ध आंदोलन होगा। इस मौके पर भोलानाथ वर्मा, पपू कुमार, सुनील पासवान, पंसस बसंती देवी, अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.