गोंडा, सितम्बर 26 -- टिकरी, संवाददाता। वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी में शुक्रवार देर शाम नहर किनारे प्रधान के मौसेरे भाई का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अयोध्या जिले का युवक बीते तीन साल से अपने मौसा के घर रहता था। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग सुबह उसे नौकरी दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। अयोध्या जिले के कोतवाली नगर के जनौरा गांव का विकास यादव (30) करीब तीन साल से अपने टिकरी में अपने मौसा के घर रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके मौसेरे भाई देवी प्रसाद यादव टिकरी के प्रधान हैं। युवक के मौसा रामकेवल यादव ने बताया कि दो लोग शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे विकास को नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गए थे। शाम को घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.