औरैया, मार्च 19 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव के समीप नहर किनारे मंगलवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। ग्रामीणों ने बताया शौच के लिए जब निकले तो देखा नहर किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय लोगों से पहचान का प्रयास किया गया। पहचान न होने पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी औरैया भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला शव के गले में कपड़ा बंधा हुआ था। शव आंशिक रूप से जला हुआ था। शव अधनग्न अवस्था में था। शरीर पर चड्डी बनियान के सिवा कुछ नहीं था। यह खबर सुनते ही क्षेत्रीय ग्रामीण एकत...