महाराजगंज, जनवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक के मुहम्मदपुर गांव के पास स्थित अमवा माइनर नहर का बांध टूटने से दर्जनों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में अचानक पानी भर जाने से हाल ही बोई गई फसल डूबने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। इसको लेकर किसानों में भारी निराशा और आक्रोश देखने को मिला। नहर बांध टूटने से दर्जनों किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। पीड़ित किसान उदयभान यादव ने बताया कि उनका खेत नहर से बिल्कुल सटे है। खेत के सामने हर वर्ष नहर का बांध टूट जाता है, जिससे हर साल फसल का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार पहले से ही नमी के कारण बुआई में देरी हुई थी और नहर का पानी देर से आने के कारण फसल का जमाव भी ठीक से नहीं हो सका। अब बंधा टूटने से खेतों में भरा पानी फसल को पूरी तरह नष्ट कर देगा। किसानों का ...