भागलपुर, दिसम्बर 28 -- एक तरफ भागलपुर जिला ठंड से परेशान है तो दूसरी तरफ गोराडीह प्रखंड में मुरहन पंचायत के किसान नहर में आए अचानक बाढ़ के पानी से बर्बाद हुए फसल को लेकर परेशान हैं। शनिवार की सुबह जब किसान अपनी फसल देखने के लिए खेत की ओर बढ़े तो देखा की नहर में पानी पूरी तरह लबालब होकर बह रहा था। नहर की खुदाई कम होने की वजह से पानी बाहर होकर किसानों के सैकड़ों एकड़ खेत में भर गया। जबकि अभी गेहूं की फसल का सभी किसान पटवन कर चुके थे। साथ ही खेत में दलहन और तिलहन का फसल लगा हुआ है। वहीं पटवन के बाद दोबारा पूरी तरह खेत जलमग्न हो जाने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। दलहन की खेती कर रहे कई किसान ने बताया कि चना एवं मशहूर की फसल जो पटवन के बिना उगायी जाती है, उस फसल लगी खेतों में भी नहर का पानी घुस गया है, जिससे खेत पूरी तरह जलमग्न हो गयी। किसान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.