संभल, मई 11 -- कृषि क्षेत्र के लिए समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले फलदार वृक्षों का कटान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नहरोला में रात के अंधेरे में लकड़ी माफियाओं ने हरे-भरे आम के वृक्षों को काट डाला। यह वृक्ष पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण थे और फलों से लदे हुए थे। यह घटना न केवल कानून के उल्लंघन की ओर इशारा करती है, बल्कि प्रशासन की निष्क्रियता और वन विभाग की मिलीभगत पर भी सवाल उठाती है। गांव के खेत मालिक सुखा पुत्र बुद्धा खान, अबरार, गफ्फार और कासिम पुत्रगण इमामुद्दीन के खेतों में कुछ प्रतिबंधित आम के वृक्ष खड़े थे। इन वृक्षों पर फल लग रहे थे, जो वन विभाग द्वारा संरक्षित थे। लेकिन लकड़ी माफियाओं ने इन वृक्षों को बेचने का प्रयास किया और रातों-रात मशीनों के माध्यम से इन पेड़ों का कटान कर दिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.