बहराइच, दिसम्बर 17 -- तेजवापुर, संवाददाता। नहरों में पानी न होने से किसान सिंचाई के लिए काफी दिनों से परेशान थे। रबी की फसलों की सिंचाई का पीके सीजन चल रहा है। इसे लेकर किसानों ने कई बार अपनी समस्याएं रखीं। इसको लेकर आपका अपना अखबार हिंदुस्तान ने किसानों की समस्याओं को 12 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको सिंचाई विभाग ने संज्ञान लिया और नहरों में पानी छोड़ दिया। नहरों में पानी छोड़े जाने से किसानों ने खुशी जताई। नहरों व माइनरों में पानी न होने से किसान पंपिंग सेट से सिंचाई करने को मजबूर थे। इन दिनों गेंहू, सरसों समेत अन्य फसलें सिंचाई के लिए तैयार हो गई थी। किसान 150 रू प्रति घंटे खर्च कर सिंचाई करवा रहे थे। किसान जगदीश जायसवाल, शिवनंदन, महेंद्र, प्रभु समेत अन्य ने किसानों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को नहरों में पानी आ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.